78वें स्थापना दिवस पर DVC कप फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025 जोश और उत्साह बेनाचिती बना रोमांच का साक्षी

अंडाल : Damodar Valley Corporation (DVC) के गौरवशाली 78वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज बेनाचिती कॉलोनी फुटबॉल मैदान में "DVC कप फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025" का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन DVC DSTPS अंडाल द्वारा CSR योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस आयोजन ने न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि कॉलोनी, ग्रामवासियों और कर्मचारियों के बीच सौहार्द और सहभागिता को भी मजबूती प्रदान की।इस प्रतियोगिता में कुल तीन टीमें शामिल हुईं – DVC DSTPS की आधिकारिक टीम, ग्रामीण/ड्राइवर/श्रमिकों की संयुक्त टीम और GET (Graduate Engineer Trainees) की युवा टीम। तीनों टीमों ने खेल के प्रति समर्पण और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का पहला मैच ग्रामीण/ड्राइवर टीम और GET टीम के बीच खेला गया। ग्रामीण/ड्राइवर टीम ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 6-1 से जबरदस्त जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टीम के स्टार खिलाड़ी सचिन ने अकेले चार गोल किए, जिसके लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। उनका प्रदर्शन दर्शकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।फाइनल मुकाबला DVC DSTPS और ग्रामीण/ड्राइवर टीम के बीच अत्यंत रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में गया। शूटआउट में DVC DSTPS की टीम ने धैर्य और संयम का परिचय देते हुए 4-2 से जीत हासिल की और DVC Cup 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में सूरजकांता दास के दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच (फाइनल)” चुना गया।इस आयोजन का उद्घाटन वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री रामप्रवेश साह द्वारा किया गया। उनके साथ प्रमुख वरिष्ठ अधिकारीगण जैसे – वरिष्ठ महाप्रबंधक (O&M) श्री सुधीर व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक (AHM) श्री सुखदेव खान, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) श्री एस. पांडा तथा उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री श्रीकांत गेडला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों ने न केवल पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया, बल्कि विजेता, उपविजेता और द्वितीय उपविजेता टीमों को ट्रॉफियाँ व मिमेन्टो भी प्रदान किए।पूरे आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा एवं संचालन का कार्य श्री शमीम अहमद, प्रबंधक (CSR) ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया। उनके साथ आयोजन समिति में श्री पल्लव रॉय, श्री अभिजीत सेन, श्री अरुण दास, श्री बिनॉय दत्ता, श्री विभास डांग शामिल थे। सहयोग के रूप में श्री सूरज कुमार एवं श्री अभिजीत कर्मकार ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।इस आयोजन में बेनाचिती कॉलोनी व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दर्शकों की भागीदारी और ऊर्जा ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।DVC द्वारा इस प्रकार का आयोजन, विशेष रूप से CSR योजना के अंतर्गत, स्थानीय समुदाय को खेल व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने, युवा प्रतिभाओं को मंच देने और सामूहिक सहभागिता को सशक्त करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह फुटबॉल चैम्पियनशिप DVC के सतत विकास, सौहार्दपूर्ण समाज निर्माण और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Click Here to Visit
What's Your Reaction?