एसटीएफ एवं कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी में किया चार लोगों को गिरफ्तार
दुर्गापुर (अमन राय ): स्पेशल टास्क फोर्स, (एसटीएफ, पश्चिम बंगाल) एवं आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कांकसा थाने कि पुलिस ने एक अभियान के तहत बांस्कोपा टोल प्लाजा के पास दो वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बनाने वाले रसायन पाया गया. प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को यह मालूम चला है कि संदिग्ध सामग्री यूपी से धुलागढ़ ले जाई जा रही थी. पुलिस ने दोनों गाड़ियों के ड्राइवर सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इन को गिरफ्तार करने के बाद इनके मंसूबे एवं इनके गेंग के सरगना का पता लगाएगी. ताकि उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके. निसंदेह पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस कि माने तो अब इन के माध्यम से इस धंधे से जुड़े बाकी शातिरों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?