कोल मिनिस्टर्स अवार्ड 2022 23 में ईसीएल ने विभिन्न श्रेणियों में जीते चार पुरस्कार

कोल मिनिस्टर्स अवार्ड 2022 23 में ईसीएल ने विभिन्न श्रेणियों में जीते चार पुरस्कार

सांकतोडिया (अमन राय) : आज दिनांक 06.06.2023 को नई दिल्ली में आयोजित 'कोल मिनिस्टर्स पुरस्कार वितरण समारोह 2022-23' में ईसीएल को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त समारोह में “ एनट्रप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) क्रियान्वयन” के लिए ईसीएल को कॉर्पोरेट श्रेणी में तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में, ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा, निदेशक(तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्रि राय व महाप्रबंधक (प्रणाली) श्री पी. आर. भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से माननीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के करकमलों से पुरस्कार ग्रहण किया। व्यक्तिगत श्रेणियों में ईसीएल में सोनपुर बजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन ने बड़े उत्पादन क्षेत्र ( 5-15 एमटीपीए), बंकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार साहू को मध्यम उत्पादन क्षेत्र ( 2-5 एमटीपीए) व सोदपुर क्षेत्र के तत्कालीन महाप्रबंधक श्री ए. एन. नायक को लघु उत्पादन क्षेत्र (2 एमटीपीए से कम) के लिए माननीय मंत्री महोदय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौक़े पर ईसीएल द्वारा “भूमिगत खदानों में बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रौद्योगिकी” के विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी भी लगायी गई, जिसमें लाइव मॉडल्स के ज़रिए, लोंगवॉल कंटीन्युअस माइनर, हाईवॉल तथा स्ट्रेटा मॉनिटरिंग उपकरण जो की मशीनीकृत कोयला खदान में उपयोग होते हैं, का प्रदर्शन किया गया। इस उपलब्धि के लिए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, श्री ए पी पंडा ने ईसीएल परिवार को बधाई और शुभकामनाएँ दी, एवं आगे भी भविष्य में इसी लगन के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0