नराकास स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में डीएसटीपीएस के प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार

अंडाल : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह में डीवीसी, डीएसटीपीएस, अंडाल के प्रतिभागी श्री आकाश दीप, कनिष्ठ अभियंता ग्रेड-I (यां.), पीजी, ईंधन प्रबंधन को नराकास स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर, 2026 को नराकास स्तर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “एआई—तकनीकी अंगड़ाई, मानवता के लिए बड़ी भलाई” था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री आकाश दीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह के दौरान निदेशक प्रभारी, दुर्गापुर एवं बर्नपुर इस्पात संयंत्र, श्री सुरजीत मिश्रा ने अपने कर-कमलों से श्री आकाश दीप को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान, डीएसटीपीएस, डीवीसी, श्री अनिल कुमार जैन ने श्री आकाश दीप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ परियोजना में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रोत्साहित करती हैं।श्री दीप की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डीएसटीपीएस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे परियोजना के लिए गौरव का विषय बताया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?