कमिश्नरेट के रानीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे जप्त किया

कमिश्नरेट के रानीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे जप्त किया

आसनसोल (अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह चौकन्ना है. त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में पुलिसिया गस्त भी बढ़ा दी गई है. इस त्योहारी सीजन में पटाखे की बिक्री में काफी इजाफा देखा गया है. जिसमे प्रतिबंधित पटाखे की संख्या भी होती है.आगामी कल महालय है. ऐसे में प्रतिबंधित पटाखा विक्रेताओं पर लगाम लगाने के लिए कमिश्नरेट की रानीगंज थाना पुलिस के इंस्पेक्टर इंचार्ज विकास दत्ता के नेतृत्व में एक टीम द्वारा क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी. इस दौरान पुलिस को प्रतिबंधित पटाखे बिक्री करने की खबर मिली पुलिस मौके पर पहुंचकर रंगे हाथों पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों की माने तो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0