दुबराजपुर थाना पुलिस ने बरामद किया अग्निअस्त्र 

दुबराजपुर थाना पुलिस ने बरामद किया अग्निअस्त्र 

बिरभूम : बिरभूम जिला के दुबराजपुर थाना पुलिस लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चुस्त दुरुस्त पुलिसिया पहरा देखी जा रही है.पुलिस की इसी तत्परता से कई आपराधिक घटनाओं को पुलिस ने नाकाम किया है. इसी क्रम में एक बार फिर थाने पुलिस को सफलता मिली है | पुलिस ने बीते कुछ दिन पहले दो आरोपी को हिरासत में लिया था |पुलिस ने निखिल बागड़ी जो की बिदाईपुर ग्राम का है और गारा गाँव से शेख डालूर को गिरफ्तार किया था | पुलिस हिरासत मे इंटररोगेशन करने के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली थी,जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर क्षेत्र के पादुमा ग्राम पंचायत क्षेत्र से देसी पाइप गन सहित गोली बरामद की है.पुलिस इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे भी पूछताछ कर यह पता लगा रही है की और कहां-कहां अग्निअस्त्र रखे हैं और कौन-कौन इस धंधे में सम्मिलित है.पुलिस पूरी छानबीन में जुट गई है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0