डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीणों के लिए सिलिकोटुबरकुलोसिस टीबी एसटीडी हेपेटाइटिस बी एंड सी और एचआईवी परीक्षण एवं किशोरी बालिकाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीणों के लिए सिलिकोटुबरकुलोसिस टीबी एसटीडी हेपेटाइटिस बी एंड सी और एचआईवी परीक्षण एवं किशोरी बालिकाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

अंडाल : देश की अग्रणी बिजली उत्पादन कंपनी, दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन अंडाल डीवीसी, भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के निर्देशानुसार, 16-31 मई 2024 के बीच स्वच्छता पखवाड़ा 2024 मना रही है। सिलिकोटुबरकुलोसिस (टीबी), एसटीडी (हेपेटाइटिस - बी एंड सी और एचआईवी परीक्षण) पर एक स्क्रीनिंग शिविर सह जागरूकता शिविर इसी क्रम में ,स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बल देते हुए प्रवासी श्रमिकों, श्रमिकों डीवीसी / सीआईएसएफ व्यक्तिगत और सामान्य आबादी के बीच सिलिकोटुबरकुलोसिस (टीबी), एसटीडी (हेपेटाइटिस - बी एंड सी और एचआईवी परीक्षण) पर एक स्क्रीनिंग शिविर सह जागरूकता शिविर पश्चिम बंगाल राज्य एड्स रोकथाम नियंत्रण सोसाइटी और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा समर्थित स्वीकृत सरकारी एनजीओ (स्पीड) के माध्यम से जाँच शिविर डीएसटीपीएस प्लांट परिसर में श्री संचयन साहा, सीजीएम एवं एचओपी, श्री सुधीर व्यास जीएम (ओएंडएम), श्री अरिजीत मजूमदार डीजीएम (एचआर) के नेतृत्व में किया गया। लगभग 100 श्रमिकों/ग्रामीणों का परीक्षण किया गया और जागरूकता का कार्य स्पीड के कॉउन्सिलर श्री संदीप कर्मकार, एवं डीसीएमओ डीवीसी अंडाल डॉ. किशन मंडल द्वारा किया गया। परियोजना का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स, टीबी, हेप-बी और सी और सामान्य स्वास्थ्य पर जागरूकता पैदा करना और सरकार की योजनाओं को मुख्यधारा में लाना है। इस परियोजना के तहत प्रवासी मजदूरों/ट्रैकर्स और अंडाल क्षेत्र की सामान्य आबादी के बीच सामान्य स्वास्थ्य शिविर एचआईवी, सिफलिस, टीबी और हेप-बी और सी स्क्रीनिंग सुविधाएं आयोजित की गयी ताकि समाज के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों से महामारी को रोका जा सके और एचआईवी और टीबी मुक्त समाज बनाया जा सके। कार्यक्रम की व्यवस्था सीएसआर प्रबंधक शमीम अहमद और सहायक निदेशक मानव संसाधन सुश्री पारिजात द्वारा की गई। मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम दूसरी ओर सीएसआर, डीएसटीपीएस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अनुरूप अंडाल गांव हाई स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 80 किशोर उम्र की छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम डीटीपीएस अस्पताल की विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका राय, खंडरा बीपीएचसी अस्पताल की पार्षद श्रीमती दीपानवुता घोष, श्रीमती राशि अग्रवाल, सुश्री पारिजात चक्रवर्ती, श्री अरिजीत मजूमदार, एएमआईएस से डीजीएम (एचआर) श्री संजय चापल के बीच इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से आयोजित किया गया था। चर्चा के मुख्य बिंदु थे, दैनिक स्वच्छता प्रथाएँ मौखिक स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, स्वस्थ भोजन की आदतें और स्वच्छता उत्पाद का उपयोग। सत्र इंटरैक्टिव था, सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सभी स्वास्थ्य और स्वच्छता मुद्दों को स्पष्ट किया और विशेषज्ञ राय डॉ दीपिका राय द्वारा दी गई अंत में सभी 80 किश्री बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी बांटे गए और उनसे इसका उपयोग करने और मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता के बारे में बेझिझक बात करने का आग्रह किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0