काली पूजा से पहले बांकूड़ा में हाई अलर्ट पर प्रशासन DM SP ने खुद घूमकर देखा मंडपों का हाल

बांकूड़ा(तारकेश्वर राय): काली पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बांकूड़ा जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पूजा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अनीश दासगुप्ता, आईएएस और पुलिस अधीक्षक वी. जी. सतीश पसुमर्ती, आईपीएस ने खुद मैदान में उतरकर विभिन्न पूजा मंडपों का निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम और एसपी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कृष्णानु रॉय सहित कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोखातोरा, पलाशतला सहित जिले के कई प्रमुख काली पूजा मंडपों का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा कमेटी के सदस्यों से सीधी बातचीत की, उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर आवश्यक सलाह और दिशा-निर्देश भी दिए।पूजा कमेटियों से साफ कहा गया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़ वाले इलाकों में विशेष नजर रखी जाएगी और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैनात रहेगी।बांकूड़ा जिला पुलिस की ओर से जिले वासियों को आगामी काली पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।कुल मिलाकर बांकूड़ा प्रशासन का यह कदम साफ संदेश देता है कि इस बार काली पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। डीएम-एसपी के खुद मैदान में उतरने से पूजा कमेटियों का हौसला भी बढ़ा है और लोगों में भी भरोसा जगा है कि इस बार पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न होगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?