ममता एवं अभिषेक की गारंटी पर जनता का रहा विश्वास

ममता एवं अभिषेक की गारंटी पर जनता का रहा विश्वास

पश्चिम बंगाल(अमन राय ):लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. पूर्ण बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं मिली. ऐसे में सरकार किसकी बनेगी यह देखने वाली बात होगी. विभिन्न पार्टियों की बैठकों का दौर चल रहा है. बात अगर पश्चिम बंगाल की करें तो यहां पश्चिम बंगाल के चुनाव पर देश के नज़रें टिकी हुई थी. यहां भाजपा और तृणमूल का सीधा मुकाबला माना जा रहा था.जनता ने तृणमूल के वादों पर ही विश्वास किया और नतीजा विरोधियों को काफी पीछे धकेल दिया.चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा भी था हम लोगों ने लेफ्ट को उखाड़ फेंक दिया यह बीजेपी क्या चीज है.नतीजो से यह साफ है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल मजबूत स्थिति में दिख रही है. चुनाव के दौरान विरोधियों ने कई मुद्दे सामने रखे लेकिन इसका असर चुनावी नतीजो पर नहीं पड़ा इससे साफ है कि जनता ने ममता बनर्जी एवं अभिषेक बनर्जी के ऊपर ही विश्वास रखा है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी विरोधियों के लिए मजबूत स्तंभ बनकर खड़ी है. उनके द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है. लक्ष्मी भंडार योजना तृणमूल का मास्टर स्टॉक भी कहा जा रहा है. राज्य में मिली भारी जीत से कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0