ईसीएल की कॉफी टेबल बुक का अनावरण

ईसीएल की कॉफी टेबल बुक का अनावरण

सांकतोडिया : ईसीएल मुख्यालय में दिनांक 12.10.2022 को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था | जिसमें ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अंबिका प्रसाद पंडा, निदेशक ( तकनीकी) श्री जयप्रकाश गुप्ता, निदेशक (वित्त) मो॰ अंजर आलम तथा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव श्री देवेंद्र कुमार नायक द्वारा ईसीएल की “कॉफी टेबल बुक” का अनावरण किया गया ।

“कॉफी टेबल बुक” ग्रीन माइनिंग- सतत खनन की दिशा में एक रास्ता” के थीम पर आधारित है, जिसमें कंपनी द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षा, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, कल्याण, असैनिक, मेडिकल सेवाएँ, सौर ऊर्जा, वॉटर ट्रीटमेंट, ग्रीन पार्को का निर्माण एवं रख-रखाव आदि क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न कार्यों का सचित्र संकलन किया गया है ।

इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) के तकनीकी सचिव सह जनसम्पर्क विभाग के विभागाध्यक्ष श्री पुण्यदीप भट्टाचार्य के अलावा ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0