कुल्टी मे हुऐ गोली कांड के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा आरोपी को

कुल्टी मे हुऐ गोली कांड के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा आरोपी को

कुल्टी(अमन राय):आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र के चिनाकुडी में बीते दिन एक वेबसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी | मृतक वेबसायी शंभूनाथ मिश्रा(55) बताया जा रहा हैं | इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस गोलीबारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी | इस मामले में पुलिस ने एक टीम गठित कर कई एंग्लो से जांच शुरू की एवं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी एमडी समीम को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस अब यह पता कर रही है कि इस घटना की मूल वजह क्या थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे. इस गोली कांड के पूरे हिस्ट्री को खंगालने मे लग गयी है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0