शिष्टाचार और सामाजिक संवाद जनकल्याण की राह पर

शिष्टाचार और सामाजिक संवाद जनकल्याण की राह पर

​दुर्गापुर न्यूज़: समाजसेवी और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री तरुन राय के साथ जनकल्याण फाउंडेशन और दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने एक सकारात्मक एवं सार्थक शिष्टाचार मुलाकात की।​संस्थाओं की ओर से माननीय श्री तरुन राय का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर, श्री राय ने दोनों संगठनों के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। माना जा रहा है ​मुलाकात का केंद्र सामाजिक सेवा, जनहित के कार्य और सामुदायिक विकास रहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ​सर्व समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को कैसे पहुँचाया जाय.मौजूदा सामाजिक कार्यों को और अधिक विस्तार और गति प्रदान करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।साथ ही जनहित के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर सहमति बनी।इस संवाद से सामाजिक कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।​यह मुलाकात दोनों संगठनों के लिए महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से मीता गांगुली और आफताब हुसैन थे. वही दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की ओर से संघ के संस्थापक महासचिव अजय कुमार चौबे और संघ के वरिष्ठ सदस्य बप्पा चटर्जी प्रतिनिधि मौजूद थे:


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0