दुर्गापुर थाना पुलिस को मिली कामयाबी

दुर्गापुर थाना पुलिस को मिली कामयाबी

दुर्गापुर :दुर्गापुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाली एक गैंग का खुलासा किया है |आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट ज़ोन की दुर्गापुर थाना पुलिस ने गैंग से आधा दर्जन बाइकें जब्त की हैं | इस मामले में पुलिस ने प्रमोद मंडल नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | अब पुलिस इससे चोरी हुई अन्य बाइकों की खोज-खबर ले रही है | दरअसल पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इलाके में बाइक एवं दोपहिया वाहन चोरी हो रही है | इसके बाद पुलिस द्वारा इस गैंग को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर पुलिसिया अभियान चलाया जा रहा था | इनके निशाने पर भीड़भाड़ वाले इलाके बाजार, शॉपिंग मॉल,आदि स्थान होते हैं. 

यह गैंग इतने शातिर है कि पलक झपकते ही बाइक उड़ा ले जाते हैं | आज एक प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता आईपीएस ने इस मामले से जुड़ी कई जानकारियां दी | साथ ही जागरूक रहने की बात कही.

 मौके पर एसीपी सुबीर राय,सीआई रणबीर कुमार बाग,थाना प्रभारी प्रसेनजीत राय के अलावा अन्य कई अधिकारी गण उपस्थित थे | पुलिस इस शातिरों को पकड़ने के बाद इसी के माध्यम से इनके गैंग के बाकी शातिरों की तलाश कर रही है ताकि इस पूरे गैंग को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0