आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

बांकुड़ा (अमन राय ):बांकुड़ा जिले के डीएम श्री सियाद एन आईएएस,बांकुड़ा एसपी श्री वैभव तिवारी आईपीएस,ने संयुक्त रूप से डीसी,आरसी के तहत तीन निर्वाचन क्षेत्रों  रायपुर, रानीबांध और तालडांगरा के खतरा आदिवासी कॉलेज का  दौरा किया।उन्होंने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा पहलुओं आदि जैसी बारीकियों पर ध्यान देने के साथ स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उन क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जो कॉलेज और पार्किंग में डिस्पैच सेंटर के रूप में काम करेंगे और ईवीएम से संबंधित चुनाव के विभिन्न चरणों के दौरान पुलिस टैगिंग और केंद्रीय बल के जवानो की व्यवस्था जैसे  विभिन्न पहलुओं पर चुनाव से संबंधित ग्राउंड रियलिटी की निरीक्षण किया।लोकतंत्र के उत्सव के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग क्षेत्रों का भी दौरा किया गया। इस मौके पर एडीएम (जी), एडीएम (जेडपी),  एएसपी (ओ), एसडीओ खतरा और एसडीपीओ खतरा आदि शामिल थे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0