इस्को सीएसआर के तहत पांच महिलाओं को आजीविका कमाने में मदद के लिए गुलाबी टोटो दिया गया
आसनसोल(अमन राय) : पांच वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सीएसआर पहल के हिस्से के रूप में केराडीह गांव में आयोजित एक समारोह में प्रत्येक को एक नया इलेक्ट्रिक रिक्शा (जिसे टोटो भी कहा जाता है) सौंपा गया। इस मौके पर सीजीएम (पी एंड ए) सुष्मिता रॉय ने कहा "विशेष रूप से महिलाओं के लिए गुलाबी ई-रिक्शा सेवा शुरू करने का हमारा लंबे समय से पोषित विचार अब समय पर सीएसआर पहल के कारण साकार हो रहा है। वही सीजीएम (टीएस एवं सीएसआर) बिनोद कुमार ने कहा, "आजीविका कमाने के अलावा, इन टोटो को चलाने वाली महिलाएं अपने समुदाय के लिए आशा की किरण बनेंगी। जीएम (सीएसआर और भूमि) सुधीर के साहू ने कहा, बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के सहयोग से खरीदे गए इन टोटो में ज्यादातर महिलाएं होंगी, जिनका व्यापक प्रभाव होगा। सीनियर मैनेजर (सीएसआर) दिनेश कुमार ने कहा,ई-वाहन को अपनाने से परिवहन के हरित माध्यम, लैंगिक समानता, सामाजिक समावेशिता और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा।"
Click Here to Visit
What's Your Reaction?