गलसी थाना द्वारा जागरूकता अभियान
पूर्व बर्दवान जिला पुलिस द्वारा लगातार जिले में लोगों की सुरक्षा के साथ साथ पुलिस कम्युनिटी के तहत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. रक्तदान, वृक्षारोपण, सहित साइबर क्राइम पर जागरूकता, सेफ ड्राइव सेव लाइफ, आदि कार्यक्रम लगातार जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रहे हैं.इसी के तहत गलसी थाना पुलिस द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध में एक जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली में पुलिस के अलावा समाजसेवी लोग भी उपस्थित थे. हाथों में तख्तियां लिए लोगों को इस सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित गलसी थाने की पुलिस एवं समाजसेवी लोग उपस्थित थे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?