कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सेफ़्टी ऑडिट की समीक्षा हेतु कार्यशाला 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सेफ़्टी ऑडिट की समीक्षा हेतु कार्यशाला 

* महाप्रबंधक (संरक्षा) की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला 

* केन्दा, सतग्राम-श्रीपुर, सोदपुर तथा कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सभी सेफ़्टी ऑफ़िसर रहे मौजूद 

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में सेफ़्टी ऑडिट की समीक्षा हेतु एक विशिष्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता ईसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक (संरक्षा) श्री नरेश कुमार साहा ने की। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड के दिशानिर्देशों के अनुपालन में सेफ़्टी ऑडिट के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसके मूल में शून्य दुर्घटना का लक्ष्य निहित है। कार्यशाला में महाप्रबंधक व आईएसओ श्री राहुल सरकार ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सभी को सेफ़्टी ऑडिट के क्रियान्वयन के प्रारूपों की जानकारी दी। इस मौक़े पर महाप्रबंधक (खनन) श्री अशोक कुमार की भी विशिष्ट उपस्थिति रही। उपस्थित सभी का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति ने करते हुए कहा कि खान सुरक्षा पर केन्द्रित इस कार्यशाला में चार क्षेत्रों के संरक्षा अधिकारियों की मौज़ूदगी और महाप्रबंधक (संरक्षा) का मुख्य आतिथ्य इस कार्यशाला को सफ़ल बनाता है। वहीं, कार्यशाला के पहले कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने महाप्रबंधक (संरक्षा) श्री साहा और महाप्रबंधक व आईएसओ श्री सरकार का अपने कार्यालय में अभिनंदन किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0