बीएसएफ की मोटर साइकिल रैली को ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया
दुर्गापुर : बी0एस0एफ0 की मोटर साइकिल रैली को ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में सीमा सुरक्षा बल की मोटर साइकिल टीम एक रैली के रूप में शिलांग से दिल्ली के लिए गतिमान है। यह रैली 2795 किलोमीटर की कुल यात्रा 17 दिनों में पूरा करेगी। इसमें कुल 34 मोटर साइकिल सवार हैं, जिसमें 17 महिलायें और 17 पुरूष हैं। कल यह रैली 1305 किलो मीटर की यात्रा पूरी करने के बाद ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में पहूंची थी , जहॉं कि इनका केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के उपरांत आज यह रैली अपने अगले पड़ाव हजारीबाग के लिए प्रस्थान कर गई। रैली को ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य और कावा की अध्यक्षा श्रीमती चंद्रकांता सेखू ने झंडी देकर रवाना किया । प्रस्थान से पूर्व बी0एस0एफ0 के जांबाजों ने मोटर साइकिल पर अनेक प्रकार के स्टंट एवं कलाबाजियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बी0एस0एफ0 के रॉयल इनफील्ड मोटर साइकिल पर सवार जांबाजों के करतबों को देखने के लिए बी0एस0एफ0 के अधिकारी और जवान , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी और जवान , उनका समस्त परिवार, केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक और छात्र, संस्कार मॉन्टेशरी स्कूल के शिक्षक और छात्रों के अलावा कई गणमान्य उपस्थित थे । अवसर पर 118 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री मनोज नेगी, निरीक्षक पवन कुमार , निरीक्षक विश्वजीत भाटिया, निरीक्षक सोनिया बनबारी ने कहा कि वे पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर और समस्त ग्रुप केन्द्र का अपनी पूरी टीम की ओर से आभार व्यक्त करते हैं, जिनका स्वागत, संबोधन और सभाषण उत्साहवर्द्धक रहा और यह बी0एस0एफ0 मोटर साइकिल रैली को यात्रा के दौरान हौसला अफलाई करेगा। कार्यक्रम का संचालन 118 बटालियन बी0एस0एफ0 के द्वितीय कमान अधिकारी श्री मनोज नेगी एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप कमाण्डेंट श्री एस0सी0घोष एवं श्री राजदीप गुप्ता द्वारा बड़े ही कुशलता के साथ किया गया । दर्शक दीर्घा ने बी0एस0एफ0 और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जयघोष के साथ भारत माता की जय के नारे लगाये।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?