गुरु रवीन्द्रनाथ जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है
दुर्गापुर : महान बंगाली कवि, विद्वान, उपन्यासकार, नाटककार, मानवतावादी, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती देशभर में पूरे सम्म्मान के साथ मनाई जाती है | इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में भी जयंती पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा रही है. सरकारी संस्थानो, विभिन्न क्लब,एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी कवि गुरु की जयंती कई कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई गई.

वही दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के भारती में भी पूरे उत्साह के साथ कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जन्म जयंती मनाई गई. इस मौके पर जोहर बनर्जी, पंकज राय सरकार, अर्णव मंडल, शेखर राम, आजाद सिंह, महेश मुखर्जी आदि उपस्थित थे. सभी ने कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?