मेजिया थाना पुलिस की तत्परता से लापता महिला की सकुशल घर वापसी

मेजिया थाना पुलिस की तत्परता से लापता महिला की सकुशल घर वापसी

बांकुड़ा (अमन राय) : बांकुड़ा जिले के मेजिया थाने पुलिस की सक्रियता से लापता महिला अपने घर पहुंची. मामला है पिछले दो मई को मेजिया थाना क्षेत्र की एक महिला के लापता होने के बात सामने आई. लापता हुई महिला मेजिया थाने में फोन कर सूचित करती है कि वह एक अपरिचित स्थान पर फंस गई है। कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। तदनुसार मेजिया पुलिस ने अपने संसाधनों के माध्यम से फोन के लोकेशन प्राप्त कर रामपुर पुलिस स्टेशन की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दक्षिण 24 परगना के रामनगर पुलिस स्टेशन से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। प्राथमिक रूप से यह ज्ञात है कि पीड़िता कुछ व्यक्तिगत समस्याओं से पीड़ित रही है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0