जमुड़िया थाना पुलिस का मानवीय चेहरा

जमुड़िया थाना पुलिस का मानवीय चेहरा

वैसे तो पुलिस का काम है लोगों की सुरक्षा करना लेकिन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस लोगों की सुरक्षा के साथ साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कम्युनिटी के तहत कई कार्यक्रम चला रही है.  इससे ना केवल जरूरतमंदों को सहयोग मिल रहा है बल्कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी भी कम रही है.  एक समय था जब पुलिस के नाम से लोग घबराते थे.  आज आलम यह है कि पुलिस के यहां अपनी शिकायतें लेकर बेझिझक जा रहे हैं और उनकी शिकायतों पर भी अमल किया जा रहा है. कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस भी लगातार क्षेत्र में विधि व्यवस्था के साथ ही जरूरतमंदों को मदद कर रही है. इसी क्रम में जमुड़िया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के निकट हिंदुस्तान ढाबा मैरिज हॉल में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच खाद सामग्री दी गई एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी को एक-एक  पौधा दिए गए. 
 एवं  इस कार्यक्रम के तहत चोरी हुए आधा दर्जन मोबाइल को उनके असली मालिक को भी सौंपा गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित थे डीसीपी सेंट्रल डॉ कुलदीप एसएस, एसीपी सेंट्रल ,पार्षद सुब्रतो अधिकारी, सीआई, थाना प्रभारी  राहुल देब मंडल के अलावा और भी अधिकारी गण उपस्थित थे


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0