भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती  राजेंद्र भवन दुर्गापुर में  श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती  राजेंद्र भवन दुर्गापुर में  श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

दुर्गापुर (अमन राय ):देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती है. वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के मुख्य नेताओं में से एक थे. सम्पूर्ण भारत में डॉ राजेंद्र प्रसाद काफी लोकप्रिय थे जिसके बाद से उन्हें राजेंद्र बाबू एवं देश रत्न कहकर बुलाया जाता था. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के सीवान जिला के जीरादेई गांव में हुआ था.कहते हैं ना होनहार बिरवान के होत चिकने पात. राजेंद्र प्रसाद इसके सबसे बेहतरीन उदाहरण थे. वह बचपन से ही होनहार रहे.पढ़ाई लिखाई में उम्दा होने की वजह से एक बार तो उनकी परीक्षा आंसर शीट को देखकर, एक बार तो एग्जामिनर ने तो यहां तक कह दिया था कि 'The Examinee is better than Examiner'. दरअसल, आंशर शीट में गलती तो दूर की बात ही. राजेंद्र बाबू की लिखावट को देखकर ही परीक्षक हैरान हो गये थे. भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती  देश भर में बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है. औद्योगिक  शहर  दुर्गापुर की लोकप्रिय संस्था अखिल भारतीय संस्कृत परिषद  द्वारा  राजेंद्र भवन दुर्गापुर में  भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाई गई. जयंती के इस मौके पर परिषद के सदस्य कलाकारों द्वारा मनमोहक लोकगीत प्रस्तुत की गई. इस अवसर पर उपस्थित थे  परिषद के धर्मेंद्र यादव मेंबर ऑफ बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन डीएमसी रविंद्र कुमार राम ,अजब नारायण सिंह , उपेन्दर मिश्रा , अनोज भारती , परिषद के सभी  परिपालकगण, कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ,कादा रोड महावीर अखाड़ा एवं जन विकास सेवा संघ के सभी सदस्यों आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन बलिराम चौधरी ने किया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0