आरपीएफ की मुस्तैदी से शराब तस्कर गिरफ्तार
आसनसोल=(अमन राय ) :ट्रेन में यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन करना या उसे तस्करी करना कानूनन अपराध माना जाता है. आरपीएफ द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सतर्क किया जाता है. लेकिन कुछ शातिर बदमाश ऐसे भी हैं जो मौका पाकर ट्रेनो में नशीले पदार्थ का तस्करी को अंजाम देना चाहते हैं. लेकिन इनके काले मंसूबे को हर बार आरपीएफ द्वारा नाकाम कर दिया जाता है. इसी क्रम में आरपीएफ को यह सूचना मिली इंटरसिटी एक्सप्रेस में अवैध शराब तस्करी होने वाली है. आरपीएफ पोस्ट बीआरआर के अधिकारी और कर्मचारियों ने ट्रेन संख्या 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी में छापेमारी की और तीन व्यक्तियों को बैग में रखी 49 बोतल पैक विदेशी और देशी शराब की बरामदगी के साथ तस्करो को गिरफ्तार किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?