डकैती मामले में पुरुलिया जिला पुलिस ने किया एक और शातिर को गिरफ्तार

पुरुलिया (अमन राय) : बीते कुछ दिन पहले पुरुलिया जिले के नमो बाजार के सेन्को गोल्ड की दुकान से 8 करोड़ की सोने की आभूषण सह नगदी की डकैती हो गई थी | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इस मामले की विशेष टीम का गठन कर लगातार कई एंग्लो से जांच चल रही थी | गठित टीम के कड़ी मेहनत से पुलिस को इस मामले मे सफलता मिली है | इस विषय के बारे मे मीडिया को संबोधित करते हुए जिला एसपी अभिजीत बनर्जी ने बताया कि झारखंड के धनबाद जिले के सुदामड़ी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | जिसका नाम कारण जीत सिंह है | इस आरोपी से पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि इस मामले में कुल सात आरोपी शामिल थे | इस गैंग में से यह एक शातिर है | आरोपी से पूछताछ के दौरान कई और तत्व मिले हैं एवं बाकी आरोपियों का नाम भी मिला है अब पुलिस आगे की जांच में भी जुट गई है | इन्वेस्टिगेशन के दौरान यह बात पता चला है कि यह क्राइम करने के पहले शातिरो ने एक सप्ताह से दुकान की रेकी की थी | यह पूरी सुसंगठित गिरोह है | इस क्राइम की मॉनिटरिंग प्लानिंग सब एक जेल से किया गया है | इस गैंग के मुख्य मास्टरमाइंड अभी जेल में है | यह गैंग इसके पहले भी धनबाद सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बड़ी-बड़ी घटनाओं में लिप्त है | पुलिस अब तक इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ली है एवं आगे की जांच में लगी हुई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?