सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीएसटीपीएस द्वारा अंडाल में नि शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

अंडाल ( अमन राय ) : डीवीसी, डीएसटीपीएस अपने सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए (सीएसआर) के तहत निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन शुक्रवार को नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर के द्वारा एवं इलाके की अग्रणी सेवा संस्था एमिस एवं अंडला ग्राम पंचायत के सहयोग से अंडाल के दिग्नाला प्राइमरी स्कूल परिसर में किया गया। जहां मुफ्त में ओपीडी सेवाओं के साथ मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन चयनित रोगियों के लिए प्रदान करने की व्यवस्था किया गया।
शिविर में कुल 170 मरीजों का नेत्र जाँच किया गया और चयनित 70 मरीजों को आज ही नि: शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर ले जाया गया. कार्यक्रम के दौरान विधायक तापस बनर्जी ने डीवीसी द्वारा इलाके की स्वस्थ्य समस्याओं की निवारण का कार्य करने की सराहना की और कहा आँख की समय पर उचित देखभाल करने की आवश्यकता है और इस क्रम में डीवीसी ग्रामीणों इलाको की आँख की समस्या समाधान में प्रति वर्ष लगा हुआ है।शिविर का उद्घाटन डीएसटीपीएस डीवीसी के परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद द्वारा बीडीओ अंडाल श्री सुदीप्ता बिस्वास , सभापति अंडाल पंचायत समिति सुश्री लक्ष्मी टुडू, उपमहाप्रबंधक (एच आर) श्री बिस्वनाथ जोआरदार, डिप्टी चीफ मेडिकल अफसर डॉक्टर दिव्य सुन्दर मंडल , कर्माध्यक्ष जिला परिषद् श्री कंचन मित्रा, श्रीमती मिनाती हाजरा , श्री कलोबारन मंडल , उपसभापति श्री कौशिक मंडल , अंडाल ग्राम पंचायत प्रधान श्री सुधीन पांडे की उपस्थिति में किया तथा इस अवसर पर एमिस से श्री संजय चपल , अंडाल ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान श्री चिरंजीब रॉय , प्रबंधक (सीएसआर ) मोहम्मद शमीम अहमद, आदि मौजूद थे।परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद ने निगम द्वारा चलए जा रहे बहुआयामी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि डीवीसी डीएसटीपीएस विगत 12 वर्षों से परियोजना के आस पास के 54 गाओं में चला जा रहे नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ी आबादी को विकास व उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में संरचनात्मक ठोस पहल कर रहा है। श्री प्रसाद ने कहा कि डीवीसी विद्युत उत्पादन, पारेषण व वितरण के साथ-साथ शिक्षा- स्वास्थ्य- साहित्य-संस्कृति- खेलकूद, व्यक्तित्व विकास-क्षमता संवर्द्धन, जीविकोपार्जन, वैज्ञानिक कृषि प्रोन्नयन, मत्स्य पालन, स्वदेशी कला, पेयजलापूर्ति, महिला सशक्तिकरण, विद्यालयों का विकास व विस्तार के साथ ग्रामों में बुनियादी ढांचे के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाया जा रहा है, जिससे कि लोगों का सामाजिक -आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने कहा की नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक है.बीडीओ अंडाल श्री सुदीप्ता बिस्वास ने कहा के डीवीसी के डीएसटीपीएस इकाई का सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम छेत्र के हर तबके के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है जो सराहनीय है । डीवीसी के इस कदम की सबको बढ़ा चढ़ कर सहयोग देना चाहिए और डीवीसी के बचे हुए कार्य को पूर्ण करने में सहयोग देना चाहिए ताकि डीवीसी और भी सामाजिक सरोकार का कार्य और भी बड़े पैमाने पर कर पाए.शिविर में लगभग में कुल 170 मरीजों को मुफ्त ओपीडी सेवाएं प्रदान की गयी , तथा 70 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित हुए जिन्हे आज ही नि: शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर ले जाया गया जहाँ कल उनका अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा मुफ्त में फेको मशीन द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा एवं मुफ्त में आँखों से सम्बंधित ड्रॉप एवं दवा दी जाएगी तथा उन्हें ऑपरेशन के एक माह के उपरांत उचित अपवर्तन चश्मा प्रदान की जाएगी और फॉलो उप चेकउप अस्पताल द्वारा किया जायेगा।कार्यक्रम का सफल सञ्चालन उपमहाप्रबंधक ( मासा) श्री बिस्वनाथ जोआरदार , प्रबंधक (सीएसआर ) मोहम्मद शमीम अहमद, द्वारा एमिस से श्री संजय चपल , अंडाल ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान श्री चिरंजीब रॉय , एवं एमिस की पूरी टीम द्वारा सफलता पूर्वक किया गय।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?