कमिश्नरेट के ईस्ट जोन एनटीपीएस थाना पुलिस को मिली कामयाबी

दुर्गापुर(अमन राय ) : घर में नौकर चाकर रखने वाले हो जाएं सावधान एवं बिना जांच-पड़ताल के किसी को घर में प्रवेश ना दें. वरना शातिर आपके गाढ़ी कमाई को लेकर चंपत हो सकते हैं . जी हां एक ऐसी ही घटना सामने आई है लेकिन पुलिस की तत्परता से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया.
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ईस्ट जोन के एनटीपीएस थाना पुलिस को विगत दो अप्रैल को इस बात कि शिकायत मिली कि थाना क्षेत्र के B/402 गली नंबर 10,टेठीखोला कालीगंज बिधाननगर मे एक घर से सोने के आभूषण चोरी हो गये है | पुलिस को घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी | पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की एवं जांच में जुटी. पुलिस कई एंग्लो से इस विषय की जांच कर रही थी. जांच के उपरांत इस मामले में आरोपी शिकायतकर्ता के घर की नौकरानी मिठु हाजरा जो टेठीखोला की निवासी है पुलिस ने उसे हिरासत में लिया | लंबे पूछताछ के दौरान उसने पहले तो पुलिस को इधर-उधर गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो वह टूट गई. आखिरकार अपने गुनाह को कबूल किया | पुलिस ने उसके पास से चोरी हुई आभूषण बरामद हुए है | यह आभूषण की बाजार मूल्य लगभग 6-7 लाख रुपये बताए जा रहे हैं | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | पुलिस को मिली इस कामयाबी से क्षेत्र के लोगों में पुलिस कि खासी प्रशंसा हो रही है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?