ईसीएल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित
आसनसोल: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर झंडा फहराने की अपील केंद्र सरकार द्वारा की गई थी.
इसे सफल बनाने में केंद्र सरकार की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर कई कार्यक्रम किए गए.

ईसीएल द्वारा भी इसे सफ़ल बनाने व इसकी महत्ता से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच एक फ्रेंडली फ़ुटबॉल मैच खेला गया जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधन की टीम विजयी रही। वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय के टैगोर मेमोरियल हॉल में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा की मुख्य उपस्थिति में एक मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के कर्मियों ने देशभक्ति गीत और कविताओं की मोहक प्रस्तुति दी।

इसके साथ, सभी के बीच एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका विषय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रहा। तत्पश्चात सभी ने क्षेत्रीय कार्यालय में बनाए गए 'हर घर तिरंगा' सेल्फ़ी पॉइंट पर सेल्फ़ी ली और तस्वीरें खिंचवाई। इस मौक़े पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी, अभिकर्ता श्री ए. के. सिन्हा, भू संपदा अधिकारी श्री ए. दास सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जेसीसी, कल्याण मंडल और संरक्षा समिति के सदस्यगण विशेष रूप से मौजूद रहे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?