कमिश्नरेट कि पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान


सलानपुर(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से छात्रो को विभिन्न विषयों पर जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में कमिश्नरेट के सलानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी में "नो योर पुलिस स्टेशन" नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | जहां स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया | इस मौके पर सलानपुर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अमित हाटी, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मोइनुल हक के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे | इस मौके पर इंस्पेक्टर इंचार्ज अमित हाटी ने छात्र-छात्राओं को पुलिस स्टेशन के काम,इकाइयों और विंगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी | कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं में से अधिकांश ने पहली बार किसी पुलिस इकाई का दौरा किया | इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक भी किया गया | वहीं छात्र-छात्राओं को फाड़ी में घुमाया गया | पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों में काफी खुशी देखी गई |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?