कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बांसड़ा कोलियरी में माइन्स रेस्क्यू रूल्स व फ़र्स्ट एड पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बांसड़ा कोलियरी के ट्रेनिंग हॉल में माइन्स रेस्क्यू रूल्स व फ़र्स्ट एड पर एक व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बांसड़ा कोलियरी के संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पीडीपीटी प्रशिक्षुओं के साथ पड़सिया कोलियरी, कुनुस्तोड़िया कोलियरी व अमृतनगर कोलियरी के माइनिंग सरदार तथा अन्य कर्मियों को खान बचाव से संबंधित नियमावली की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें फ़र्स्ट एड की भी जानकारी दी गयी और व्यावहारिक रूप से उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया। इसके बारे में बताते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे लिए खान सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे में इस तरह का व्यावहारिक प्रशिक्षण काफ़ी लाभदायक होगा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?