डीवीसी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसटीपीएस में रन फॉर डीवीसी का आयोजन

डीवीसी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसटीपीएस में रन फॉर डीवीसी का आयोजन

अंडाल(अमन राय ) : डीवीसी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसटीपीएस में 'रन फॉर डीवीसी' का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीम भावना को मजबूत करना था। 'रन फॉर डीवीसी' में डीएसटीपीएस के कई कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया, जिन्होंने उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लिया। यह आयोजन डीवीसी के गौरवशाली इतिहास और उसके योगदान को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर था।कार्यक्रम के दौरान कई अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। 'रन फॉर डीवीसी' ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया बल्कि संगठन के भीतर एकता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया। इस तरह के आयोजन डीवीसी के कर्मचारियों को प्रेरित करने और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दौड़, डीएसटीपीएस प्लांट गेट से राष्ट्रीय राजमार्ग तक लगभग 1 किमी की दूरी तय करती है और वापस लौटती है, दौड़ का उद्देश्य कर्मचारियों, कर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों और आसपास के गांवों के युवाओं के बीच शारीरिक फिटनेस और , स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करना था | श्री संचयन साहा मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान , श्री सुधीर कुमार व्यास महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री सुखदेव खान (एफ जी डी ) , श्री एस एन सिंह, डी जी एम (मेक्) श्री अरिजीत मजूमदार, डीजीएम (एचआर) श्री राजेश लाएक , श्री बाबलू घोष , श्रीमती संजुलता मोहंती ने डीएसटीपीएस प्लांट गेट पर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। तत्पच्त्ता सभी ने प्लांट गेट से हाईवे तक दौड़ लगायी , श्री साहा ने कहा कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की तलाश में कर्मचारियों में चलने और दौड़ने की आदत पैदा करना है। कम से कम आधा घंटा लोगों को रोज दौड़ना चाहिए। दौड़ने से रक्तचाप बेहतर रहता है और हृदय रोग से भी बचाता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलकूद जैसे फिटनेस गतिविधियों को अपनाने, मोटापा, आलस्य, तनाव, चिंता व बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय डीजीएम (एचआर) श्री अरिजित मजूमदार द्वारा प्रबंधक सीएसआर मोहम्मद शमीम अहमद , राशि अगरवाल , संजीब बराट , मनोज मण्डल के साथ और डीएसटीपीएस के स्पोर्ट्स ग्रुप की मदद से किया गया | कार्यक्रम के दौरान प्लांट परिसर मे कार्यरत सारे करीब 2000 अधिकारी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों को डीवीसी के 77वें स्थापना दिवस का स्वीट्स पैकेट दिया गया और सभी 370 स्थायी डिवीसी कर्मियों को उपहार स्वरूप डिवीसी लोगों लगा टी-शर्ट और छाता दिया गया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0