नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया बाल दिवस

नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया बाल दिवस

दुर्गापुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती

दुर्गापुर, 14 नवंबर। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती को विभिन्न कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप स्थित काशीराम दास इलाके में राष्ट्रीय कांग्रेस के दलीय कार्यालय नेहरू भवन में दो सौ से अधिक बच्चों को खाता, कलम, चॉकलेट, केक वितरित किए गए।कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-सभापति तरुण राय, आईएनटीयूसी नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा, दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के चेयरमैन अमल हलदर, इंटक नेता असीम साहा, युवा नेता सुरजीत भट्टाचार्य, तुषार घोष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-सभापति तरुण राय ने। तरुण राय ने कहा, आधुनिक भारत के जनक जवाहरलाल नेहरू का योगदान चारों ओर फैला हुआ है, नेहरूजी को छोड़कर आधुनिक भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0