आरपीएफ डीजी ने किया आसनसोल डिवीजन का दौरा
आसनसोल (अमन राय ): भारतीय रेल मे यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर प्रदान करने हेतु समय-समय पर उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है . इसी के तहत आसनसोल में
डीजी आरपीएफ श्री संजय चंदर, आईपीएस, ने आसनसोल आरपीएफ डिवीजन का दौरा किया. और डिवीजन के अधिकारियों और निरीक्षकों के साथ बैठक की। यात्री और रेलवे सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ -साथ और बेहतर सुधार के संबंध में बहुमूल्य विषय पर विस्तार से चर्चा हुई एवं दिशा निर्देश भी दिए गए. वहीं दूसरी ओर आरपीएफ कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए एक सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया । श्री संजय चंदर आईपीएस डीजी आरपीएफ ने सभी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का निर्देश दिया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?