चेरो सूर्य मंदिर में गूंजा नारायण नाम

चेरो सूर्य मंदिर में गूंजा नारायण नाम

नालंदा (हरनौत): भक्ति, श्रद्धा और सेवा का त्रिवेणी संगम! हरनौत प्रखंड के चेरो गांव स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय “नारायण पीठ एवं मानव धर्मशास्त्र कथा” सोमवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गई। अवधूत देवीदास सेवा संस्थान (नारायणी धाम, राजस्थान) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।कथा के साथ-साथ संस्थान ने सामाजिक सरोकार का बड़ा उदाहरण पेश किया। गांव में लाखों की लागत से निर्मित 'महिला संस्कार स्नानागार' का उद्घाटन संस्थान के सदस्य रमाकांत बर्मन एवं विनीता बर्मन द्वारा किया गया। यह सुविधा गांव की हजारों महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत सिद्ध होगी।कार्यक्रम मे बाड़मेर (राजस्थान) से आई संगीत मंडली और भजन गायक सत्यजीत जैन ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।संत देवराज नागर ने मानव धर्मशास्त्र की व्याख्या करते हुए जीवन दर्शन समझाया।दूसरे दिन हजारों भक्तों के बीच गुरु प्रसाद के रूप में वस्त्र वितरण किया गया।समापन के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में पूरी, बुंदिया और सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया। चेरो सहित आसपास के दर्जनों गांवों (खरुआरा, कल्याण बिगहा, हरनौत, तीरा आदि) से आए लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम मे सैकड़ों सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.द्वितीय दिवस संत प्रवचन एवं हजारों भक्तों को वस्त्र वितरणतृतीय दिवस महाआरती एवं विशाल भंडारा के साथ सम्पन्न हुआ.इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी सुदामा बाबा, संस्थान के चेयरमैन विनोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राम भगवान यादव सहित स्थानीय ग्रामीण नीतीश कुमार, सतीश प्रसाद, दुलारचंद यादव और विकास कुमार जैसे सैकड़ों युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अवधूत देवीदास सेवा संस्थान के इस प्रयास ने न केवल धार्मिक चेतना जगाई, बल्कि 'मानव सेवा ही माधव सेवा' के संकल्प को भी धरातल पर उतारा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
3
dislike
2
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0