कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सीएसआर के तहत विशेष चिकित्सा जाँच शिविर 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सीएसआर के तहत विशेष चिकित्सा जाँच शिविर 

ग्रामीण माताओं और उनके बच्चों का उचित पोषण और स्वास्थ्य रहा शिविर का केन्द्रीय विषय 

जमुड़िया(अमन राय) मातृ दिवस को केंद्र में रखकर ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सीएसआर के तहत आज (08/05/2023) एक विशेष चिकित्सा जाँच शिविर लगाया गया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण माताओं और उनके बच्चों के उचित पोषण और उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु सभी को जागरूक करने के महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ यह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग़ौरतलब है कि आगामी मातृ दिवस के मद्देनज़र क्षेत्र की ओर से कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस क्रम में क्षेत्र की सीएसआर योजना के अंतर्गत बीजपुर ग्राम में यह शिविर लगाया गया जहाँ क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी ज्योति प्रसाद बोरी की उपस्थिति में सीएसआर योजना के तहत चलने वाले मोबाइल मेडिकल वैन के कर्मियों ने लगभग पचास ग्रामीण माताओं व शिशुओं के स्वास्थ्य की जाँच की और उनके उचित पोषण हेतु उन्हें जागरूक किया तथा आवश्यक सुझाव व सहायक सामग्री प्रदान की। उक्त शिविर के बारे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र अपने कर्मियों व आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहता है और समय-समय पर अलग-अलग जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर ना केवल लोगों को जागरूक करता है बल्कि आवश्यक दवा और स्वास्थ्य सामग्री भी प्रदान करता है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0