डीवीसी डीएसटीपीएस में आयोजित क्रिकेट मैच से खेल भावना और टीमवर्क को मिला बढ़ावा

डीवीसी डीएसटीपीएस में आयोजित क्रिकेट मैच से खेल भावना और टीमवर्क को मिला बढ़ावा

आंडाल : आज डीवीसी डीएसटीपीएस, आंडाल स्थित सीआईएसएफ फुटबॉल ग्राउंड में डीवीसी डीएसटीपीएस क्रिकेट टीम एवं सीआईएसएफ टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य डीवीसी कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ कर्मियों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और टीमवर्क को प्रोत्साहित करना था।यह कार्यक्रम श्री राम प्रवेश साह, सीजीएम एवं परियोजना प्रमुख, डीवीसी डीएसटीपीएस, श्री सुखदेव खान, वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री मोहम्मद सोहेल रफात, उप कमांडेंट, सीआईएसएफ , असिस्टन्ट कमांडेंट श्री ब्रिजभान तथा श्री श्रीकान्थ गेडाला , उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के कुशल नेतृत्व एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उनके उत्साहवर्धन से दोनों टीमों को विशेष प्रेरणा मिली।मैच 15–15 ओवरों के प्रारूप में टेनिस बॉल से खेला गया। सीआईएसएफ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएसएफ टीम ने 15 ओवरों में 222 रन बनाए। जवाब में डीवीसी डीएसटीपीएस टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी, जिसके परिणामस्वरूप सीआईएसएफ टीम विजयी रही।श्री रघुपति वी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया, जिन्होंने 82 रन बनाए तथा एक विकेट भी प्राप्त किया।यह मैत्रीपूर्ण मैच मानव संसाधन विभाग, डीवीसी डीएसटीपीएस द्वारा सीआईएसएफ डीएसटीपीएस के सहयोग से, श्री श्रीकांत गेदाला, उप महाप्रबंधक (एचआर) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ इंस्पेक्टर श्री एम. के. राय का सक्रिय सहयोग रहा। मैच की सजीव एवं प्रभावशाली कमेंट्री श्री बसुदेव चक्रवर्ती द्वारा की गई जिससे मुकाबले में अतिरिक्त रोमांच जुड़ा।कार्यक्रम का समग्र समन्वय श्री पत्रास हांसदक, प्रबंधक (एचआर) द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। डीवीसी डीएसटीपीएस क्रिकेट टीम ने श्री बसुदेव चक्रवर्ती के प्रबंधन में भाग लिया।इस मैच को लगभग 100 डीवीसी कर्मचारी एवं सीआईएसएफ कार्मिकों ने देखा, जिनमें श्रीमती दीप्ति जायसवाल, श्रीमती आकांक्षा राज, श्री पारिजात चक्रवर्ती, सुश्री मोनालिसा नायक, श्री शमीम अहमद एवं श्री शुभासिस चक्रवर्ती की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। यह आयोजन खेल गतिविधियों एवं कर्मचारी सहभागिता के प्रति सशक्त संस्थागत समर्थन को दर्शाता है।इस प्रकार के खेल आयोजन अंतर-विभागीय सौहार्द को मजबूत करने, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने तथा संगठन में सकारात्मक एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0