दुर्गापुर में वनमहोत्सव का आयोजन

दुर्गापुर में वनमहोत्सव का आयोजन

दुर्गापुर : 19 जुलाई को जनकल्याण फाउंडेशन द्वारा दुर्गापुर के मेन गेट स्थित चाँद देवी डालमिया उर्दू स्कूल में वनमहोत्सव का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में कई विशिष्ट व्यक्तियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम की आयोजन जन सहयोगी संस्था दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी भूतपूर्व पश्चिम बर्धमन कांग्रेस अध्यक्ष व समाजसेवी तरुण राय दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासनिक सदस्य धर्मेंद्र यादव जनकल्याण फाउंडेशन की सचिव मीता गांगुली अध्यक्ष आफताब हुसैन एवं फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित थे.दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के अध्यक्ष जयशंकर सिंह शिवनाथ चौधरी मोहम्मद जमील भीम मंडल इंद्रदेव प्रसाद और दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के संस्थापक अजय कुमार चौबे के अलावे समाजसेवी मिंटू चौधरी लालबाबू प्रसाद और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई.इस अवसर पर समाजसेवी तरुण राय ने कहा की हम सभी की जिम्मेदारी है वृक्ष लगाने की और वृक्ष को बचाने का और जन जागरूकता फैलाने का पर्यावरण को ठीक रखने के लिए वृक्षों को लगाना और उनके देखभाल करना बहुत जरूरी है.धर्मेंद्र यादव ने भी संस्था की सराहना की और कहा की हम सभी का संकल्प होना चाहिए एक वृक्ष लगाए.जनकल्याण फाउंडेशन की मीता गांगुली ने सभी का अभिनंदन किया और कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम होना चाहिए और वृक्ष लगाने से लेकर वृक्ष को बचाना यह सभी की जिम्मेदारी होनी चाहिए और उन्होंने कहा कि हम फिर से विद्यालय प्रांगण में आएंगे अगले वर्ष 2026 में और आप सभी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे आप लोग वृक्ष की देखभाल करें और पर्यावरण की रक्षा करें और जन जागरूकता बनाए रखें.इस कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव ने किया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0