डीवीसी स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर डीएसटीपीएस मे डीवीसी कप फुटबॉल चैम्पीयनशिप का आयोजन


अंडाल : डीवीसी स्थापना दिवस के अवसर पर डीवीसी डीएसटीपीएस सीएसआर के सोजन्य से आज बेनाचीती डीवीसी कालोनी फुटबॉल ग्राउन्ड मे एक दिवसीय रात्री “ डीवीसी कप फुटबॉल चैम्पीयनशिप “ का आयोजन किया गया, जिसमे डीएसटीपीएस के विभिन्न विभाग के 3 टीम और ग्रामीणों एवं ड्राइवर की एक टीम के बीच नाक आउट मैच खेल गया, जिसका उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा, उप मुख्य महाप्रबंधक( मानव संसाधन) श्री अरिजित मजूमदार ने 4 दलों के खिलाड़ियों एवं दर्शकों के बीच खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया | इस एक दिवसीय रात्री फुटबॉल टूर्नामेंट मे 3 डीवीसी की टीम टीम ए , टीम बी , टीम सी एवं ग्रामीणों की टीम डी के बीच नाक आउट मुकाबले मे फाइनल खेल डिवीसी डीएसटीपीएस टीम ए एवं ग्रामीणों/ड्राइवर की टीम के बीच खेली गई , इसमे ग्रामीणों की टीम ने रोमांचक मुकाबले मे 2-1 से विजयी होकर खिताब अपने नाम किया | विजेता एवं उपविजेता टीम की परियोजना प्रधान एवं उप मुख्य महाप्रबंधक( मानव संसाधन) ने व्यक्तिगत पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया,एवं परियोजना प्रधान ने कहा , सभी टीम ने वाकई बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है , सभी खिलाड़ियों के प्रशांश करते हुए कहा की ऊर्जा से भरपूर इस खेल मे बेहतर टीम विजयी हुई है, और इस तरह के आयोजन होते रहने से टीम के अछि पर्कटिके होगी और हम एक मजबूत टीम बनाकर आगे कई टाइटल जीत सकते हैं,.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?