अन्वेषणा मणिपाल हॉस्पिटल्स की अनूठी पहल

अन्वेषणा मणिपाल हॉस्पिटल्स की अनूठी पहल

दुर्गापुर न्यूज़ :स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थान, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने आज दुर्गापुर के सिटी सेंटर मे एक निजी होटल' में एक विशेष कार्यक्रम 'अन्वेषणा' का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से मीडिया कर्मियों के लिए चिकित्सा शिक्षा और जागरूकता पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पत्रकारों के लिए 'मीडिया प्रिविलेज कार्ड' का भी अनावरण किया गया.जहाँ डॉ. अरुणव रॉय ने कैंसर के विभिन्न स्वरूपों, विशेषकर महिलाओं में होने वाले कैंसर और रोबोटिक सर्जरी की मदद से इसके सटीक इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।तो ​डॉ. अशेष हलदर ने हृदय रोगों की गंभीरता और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के माध्यम से जीवन बचाने वाली आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की।तो वही ​डॉ. सुमंता डे ने बताया कि कैसे रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक तकनीक ने सर्जरी को कम दर्दनाक और अधिक सफल बना दिया है.अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि 'अन्वेषणा' अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्गापुर और आसपास के क्षेत्रों में उन्नत चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाना है। अस्पताल का मानना है कि मीडिया के माध्यम से सही चिकित्सा जानकारी आम जनता तक पहुँचने से बीमारियों का समय पर पता लगाने और सफल उपचार में बड़ी मदद मिलेगी।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि 'अन्वेषणा' अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्गापुर और आसपास के क्षेत्रों में उन्नत चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाना है। अस्पताल का मानना है कि मीडिया के माध्यम से सही चिकित्सा जानकारी आम जनता तक पहुँचने से बीमारियों का समय पर पता लगाने और सफल उपचार में बड़ी मदद मिलेगी।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0