कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हिंदी माह का शुभारंभ
महाप्रबंधक ने हिंदी वाल पोस्टर 'झाँकी' के नवीन अंक का किया विमोचन

हिंदी की विकास यात्रा पर हुई चर्चा
जमुड़िया(अमन राय): ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हिंदी माह - 2023 का आधिकारिक शुभारंभ क्षेत्र की ओर से प्रकाशित होने वाले चातुर्मासिक वाल पोस्टर 'झाँकी' के विमोचन के साथ हुआ। उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2023-24 का यह पहला अंक (अप्रैल-जुलाई) है जिसका विमोचन क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के करकमलों से किया गया। विमोचन के बाद महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने हिंदी भाषा की विकास यात्रा पर अपना मत रखते हुए हिंदी माह -2023 के दौरान क्षेत्र में अधिकाधिक कार्य हिंदी में किये जाने हेतु सभी को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र में होने वाले विविध कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा रखी और सभी से इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का निर्देश दिया। हिंदी माह - 2023 के इस शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?