डॉ अनिल कुमार पाण्डेय को भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2025से नवाजा गया
दुर्गापुर न्यूज़: दुर्गापुर के प्रसिद्ध शिक्षाविद् और हिंदी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ० अनिल कुमार पाण्डेय को "भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, हिंदी साहित्य और अकादमिक अनुसंधान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। डॉ० पाण्डेय पश्चिमी बंगाल के दुर्गापुर स्थित बेनाचिती भारतीय हिन्दी हाईस्कूल में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी -हिंदी) हैं और उन्होंने 24 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षण, मार्गदर्शन और युवा दिमागों को आकार देने में बिताया है। उन्होंने एम.ए., बी.एड., टीईटी, नेट, आरईटी और पीएचडी जैसी उच्च शिक्षाएं प्राप्त की हैं और हिंदी साहित्य में प्रथम रैंक प्राप्त की है।उनके शोध पत्रों को यूजीसी द्वारा सूचीबद्ध राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया है और "प्रेमचंद साहित्य और कमल किशोर गोयनका" नामक पुस्तक के लेखक भी हैं। उन्हें शिक्षक रत्न सम्मान, विश्व हिंदी रत्न सम्मान, टीचर्स आइकॉन अवार्ड, गुरु द्रोणाचार्य सम्मान, मुंशी प्रेमचंद सम्मान जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।डॉ० पाण्डेय के इस सम्मान से शिक्षा जगत में उनके योगदान को और अधिक पहचान मिली है और उनके छात्रों और सहयोगियों में खुशी की लहर है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?