"दीदी के दूत " पहुंचेंगे आम लोगों के घर
आसनसोल (अमन राय ): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के लिए कई योजनाएं चालू की है. जिनमें से कुछ योजनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है.अब राज्य में तृणमूल के कार्यकर्ता दीदी के दूत बनकर आम लोगों के घर जाकर चल रहे योजनाओं के बारे में लोगों से उनकी प्रतिक्रिया लेंगे.योजनाओं में प्रमुख रूप से कन्याश्री, शिक्षाश्री, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, लक्ष्मी भंडार, विधवा पेंशन आदि ऐसे 15 योजनाएं है.यह योजनाएं " दीदी की सुरक्षा कवच" के रूप में बताया जा रहा है. यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा एवं 3343 गांव मैं जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं पार्टी के कार्यकर्ता जन संपर्क स्थापित करेंगे.पश्चिम बर्दवान के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इसकी प्रस्तुति चल रही है.आज एक प्रेस वार्ता के दौरान बाराबनी के विधायक सह ए.एम.सी. के मेयर विधान उपाध्याय ने बाराबनी विधानसभा के पंचगछिया पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें बताइए. इस अवसर पर ब्लॉक प्रेसिडेंट मोहम्मद अरमान, असित सिंह,भोला सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे. पार्टी को उम्मीद है इस योजना के माध्यम से आम लोगों के संग जनसंपर्क और मधुर होंगे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?