बापू को स्वच्छांजलि देने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर द्वारा 1अक्टूबर को 1 घंटा सामूहिक श्रमदान

बापू को स्वच्छांजलि देने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर द्वारा 1अक्टूबर को 1 घंटा सामूहिक श्रमदान

दुर्गापुर(अमन राय) : बापू को ‘स्वच्छांजलि’ देने के लिए 1 अक्टूबर को 1 घंटा सामूहिक श्रमदान करने की अपील पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ही बापू को ‘स्वच्छांजलि’ देने के लिए पीएम श्री नरेन्द मोदी ने मन की बात के 105वें एपिसोड में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान की अपील की । स्वच्छता ही सेवा अभियान पर अपने विचार रखते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 1 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 10 बजे स्वच्छता पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करें। सभी लोग अपना समय निकालकर स्वच्छता से जुड़े इस अभियान में सहयोग करें। सभी लोग अपनी गली, आस-पड़ोस, किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल होवें। 2 अक्टूबर 2014 को शुरु हुआ स्वच्छ भारत अभियान से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान करने में राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया गया था। महात्मा गॉंधी ने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए, पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। सभी क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों ने इसका स्वागत किया था और सक्रियता दिखाते हुए स्वच्छ भारत के लिए स्वामित्व लेने में अत्यधिक उत्साह दिखाया था। एक बार फिर 9 साल बाद गांधी जयंती से पहले पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से दोबारा ये अनोखा आह्वान किया है ।कचरा मुक्त भारत के लिए अपने आस-पड़ोस से लेकर रेलवे ट्रैक तक, धार्मिक स्थानों से लेकर राजमार्गों तक, सार्वजनिक स्थानों से लेकर घरों तक सफाई अभियान का आहवान किया गया था। ज्ञात हो कि स्वच्छ भारत मिशन के 9 साल के उपलक्ष्य में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप केन्द्र,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर ,रेंज दुर्गापुर, 169 बटालियन के द्वारा सार्वजनिक स्थानों से लेकर घरों तक स्वच्छता ही सेवा अभियान किया गया, जिसमें ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर, रेंज दुर्गापुर, 169 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया । महानिदेशालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार आज दिनांक 01 अक्तूबर 2023 का मुख्य सफाई अभियान स्लम एरिया एवं अम्मा कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य ,श्री अशोक कुमार शील द्वि0कमा0अधि0 रेंज दुर्गापुर, श्री संजय कुमार उप कमाण्डेंट,रेंज दुर्गापुर,श्री राजदीप गुप्ता उप कमाण्डेंट ग्रुप केन्द्र,दुर्गापुर ,श्री संदीप उप कमाण्डेंट, श्री अमित कुमार,सहा0 कमा0, निरीक्षक राजगिरि गोस्वामी, मनोज कुमार चौधरी सहित सभी अधिकारियों एवं लगभग 200 जवानों सहित 300 स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0