डीएसटीपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत


अंडाल(अमन राय) : दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र में डीएसटीपीएस में स्वछता शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार दामोदर घटी निगम के सभी संयंत्रों में स्वच्छ्ता पखवाड़ा का पालन दिनांक 16 मई से 31 मई के दौरान किया जा रहा है.इसी क्रम में डीएसटीपीएस प्लांट में स्वच्छता पखवाड़ा के अवलोकन के लिए 16.05.2024 को तकनीकी भवन (दिव्यज्योति भवन) में मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा के दिशानिर्देश में डीवीसी डीएसटीपीएस के अधिकारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई। इस आयोजन में डीएसटीपीएस के अधिकारियों ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत आंदोलन के अनुरूप भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने और स्वयं, परिवार, इलाके, गांव और कार्यस्थल को स्वच्छ करने में प्रतिवर्ष 100 घंटे देने की शपथ ली। अभियान की शुरुआत में श्री सुधीर कुमार व्यास महाप्रबंधक (ओ एंड एम) , श्री सुखदेव खान महाप्रबंधक ( एफजीडी) श्री अरिजीत मजूमदार (उप मुख्य महाप्रबंधक (मासा), श्री शिबानन्द सिंह ने दिप प्रज्वलित कर एवं डीएसटीपीएस के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ ग्रहण करवाकर की पखवाड़ा की शुरुआत की । सारे अधिकारीयों ने ने स्वच्छता पखवाड़ा में अपने घर, ऑफिस व आसपास को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के सन्दर्भ में िस्ग्नचर कैंपेन में हिस्सा लिया और सेल्फी स्टैंड पे अपना सेल्फी लेकर स्वच्छता के प्रति अपने प्राण को दोहराया और लोगों को आग्रह किया। स्वच्छता पखवाड़ा 31 मई तक चलेगा।स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के नोडल अफसर मोहम्मद शमीम अहमद ने स्वच्छता पखवाड़ा के दाैरान हाेने वाले कई कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया के इस पुरे 15 दिनों के दौरान कई सारे कार्यक्रम प्लांट परिसर , कॉलोनी और ग्रामीण इलाको में की जाएगी और स्वच्छताः के प्रति सभी को जागरूक किया जायेगा ।कार्यक्रम के दौरान उपमुख्य अभियंता,संदीप कर्मकार अक्षय कुमार,श्री मनोज मंडल,संजीब बाराट,पतरस हंसदक, श्रीमती राशि अग्रवाल, सुमित चक्रबोर्ती , श्री विवेक सिन्हा,हिंदी अधिकारी इस्माईल मियां,एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे


Click Here to Visit
What's Your Reaction?