कमिश्नरेट पुलिस का जागरूकता अभियान

आसनसोल(अमन राय): दिन प्रतिदिन बढ़ती जनसंख्या एवं इसके साथ साथ बढ़ते गाड़ियों की संख्या और इससे उत्पन्न हो रही चरमरती ट्रैफिक व्यवस्था आम लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनकर उत्पन्न हुई है. बहुत सारे लोग अपनी गाड़ियों को ट्रैफिक जोन में ना खड़ी कर रास्ते पर रखकर बाजार करने निकल जाते हैं जिससे काफी समस्याओं का समना आम लोगों को करना पड़ता है. इसी ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य करने के लिए आसनसोल के विभिन्न क्षेत्र में प्रशासन की ओर से लगातार माइकिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है | जहां-तहां फुटपाथ की दुकानों,गाड़ी एवं टोटो खड़ा ना करने की हिदायत दी जा रही है | इसी क्रम में आज कमिश्नरेट के हीरापुर थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में माइकिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया गया | इसके साथ ही नियमों को ना मानने पर पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही भी करेगी | पुलिस को उम्मीद है कि पुलिस की इस जागरूकता अभियान से जाम की समस्या में काफी कमी आएगी |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?