थैलेसीमिया के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए निकली बाइक रैली का दुर्गापुर में स्वागत

थैलेसीमिया के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए निकली बाइक रैली का दुर्गापुर में स्वागत

दुर्गापुर : बारासात युवक संघ की ओर थैलेसीमिया के प्रति लोगो

को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई. कोलकाता से रवाना हुई यह

बाइक रैली रविवार की शाम दुर्गापुर पहुंची. दुर्गापुर में रैली का स्वागत

पूर्व पार्षद श्रीमती दीपाली मंडल, पूर्व बोरो चेयरमैन श्री रामप्रसाद

हलदर, पश्चिम बर्दवान योग संस्कृति संघ के अध्यक्ष राकेश भट्टड, सचिव

काजी मुस्तफा, टिल्लू अग्रवाल, एमवाईएम के पवन अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल

ने किया.इस दिन युवक संघ के अध्यक्ष सत्यरंजन बासु,महासचिव सुब्रत

दास,19वीं रैली के अध्यक्ष अरुण साधु खां,19वीं रैली के असीम मजुमदार

उपस्थित रहे. इस मौके पर उपस्थित श्री भट्टड ने कहा की थैलेसीमिया रोग

के प्रति समाज में अलख जगाने के उद्देश्य से युवा समाजसेवियों ने बाइक

रैली

निकाली है. जो रांची जाकर समाप्त होगी.उन्होंने कहा की थैलेसीमिया जैसे

रोग को लेकर लोग- समाज जागरूक नहीं है. इस रोग के प्रति आज भी अधिकांश

लोगों में तरह-तरह की भ्रांति है. अगर लोग व समाज जागरूक हो जाये तो इस

घातक बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि

थैलेसिमिया पीड़ितों को दुत्कार की नहीं बल्कि स्नेह की जरूरत है.साथ ही

समय-समय पर नियमित रूप से मरीज का खून बदलने और उचित इलाज कराये जाने पर

बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि थैलेसिमिया

पीड़ितों को दुत्कार की नहीं बल्कि स्नेह की जरूरत है.कुल 65 लोग इस रैली

में हिस्सा ले रहे है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0