77वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस नेता तरुन रॉय ने किया ध्वजारोहण

दुर्गापुर: 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-सभापति तरुन रॉय ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। सुबह से ही उनके व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सामाजिक सरोकार और राजनीतिक संकल्प का संगम देखने को मिला।दिन की शुरुआत सुबह 8 बजे गोपाल माठ प्राइमरी स्कूल से हुई, जहाँ स्कूल की परिचालन समिति के सभापति के रूप में तरुन रॉय ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे बच्चों के बीच केक और चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

इसके पश्चात, उन्होंने 34 नंबर वार्ड के विभिन्न क्लबों, संगठनों और अपने दलीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। यहाँ भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तरुन राय का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।तरुन रॉय ने केवल औपचारिक आयोजनों तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया।सभी उपस्थित लोगों का मुँह मीठा कराने के लिए मिष्ठान्न वितरण किया।अपने प्रिय 'टैगोर एवेन्यू ब्वॉयज क्लब' के साथ-साथ बस्ती क्षेत्रों, विकेल यूनियन और दुर्गापुर के विभिन्न छोटे क्लबों में जाकर झंडा फहराया और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्य अर्पण किया।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए तरुण रॉय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा आज भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना होगा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान आज खतरे में है। जनता का सबसे बड़ा अधिकार, यानी वोट देने का अधिकार, छीना जा रहा है। हमें एसआईआर (SIR) के नाम पर हो रहे वोटर निग्रह का डटकर विरोध करना चाहिए।

उन्होंने महात्मा गांधी के नाम पर चल रही '100 दिनों की काम योजना' का नाम बदलने के प्रयास पर भी कड़ी आपत्ति जताई और कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान तरुन रॉय के साथ मुख्य रूप से युवा नेता सुब्रत घोष महिला कांग्रेस नेता संगीता घोष माइनोरिटी सेल के नेता नसीमोल्ला खान एवं इस्लाम खान सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?