लोकप्रिय संस्था संगीत कला मंच द्वारा परिचर्चा का आयोजन

लोकप्रिय संस्था संगीत कला मंच द्वारा परिचर्चा का आयोजन


 दुर्गापुर (अमन राय ): दुर्गापुर की प्रसिद्ध साहित्यिक , सांस्कृतिक संस्था 'संगीत कला मंच' द्वारा साहित्यकार डॉo बरुण कुमार की कहानी "दर्पणों की गली" पर एक परिचर्चा का आयोजन विधान भवन सभगार. मे किया गया, जिसमें दुर्गापुर एवं इसके आस-पास के आए विभिन्न विद्वानों, बुद्धिजीवियों एवं साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। डॉक्टर वरुण कुमार की यह कहानी हिंदी की प्रसिद्ध पत्रिका पाखी के नवंबर 2022 अंक में प्रकाशित हुई है।
           सर्वप्रथम संस्था के सचिव कवि-कथाकार-संगीतकार रणजीत कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात कहानी का पाठ क्रमशः रणजीत कुमार, विश्वजीत मजूमदार तथा डॉ परमानंद यादव ने किया। 
           चर्चा में भाग लेने वाले प्रमुख वक्ताओं  में वरिष्ठ कथाकार सृंजय, दुर्गापुर हिन्दी भाषा मंच के समन्यवक जे पी एन ओझा, प्रोo मकेश्वर रजक, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के प्राध्यापक विश्वजीत मजूमदार, दुर्गापुर राष्ट्रीय प्राद्योगिकी संस्थान के अंग्रेजी प्राध्यापक डॉ श्रीकृष्ण राय, केन्द्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापक डॉ परमानंद यादव आदि ने कहानी पर विस्तृत चर्चा की। कहानी की थीम पर महिला परिप्रेक्ष्य को श्रीमती शिल्पी मजूमदार ने प्रस्तुत किया। चर्चा के अंत में दिल्ली से पधारे  निदेशक , राजभाषा, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के विद्वान लेखक डॉ बरुण कुमार ने अपनी कहानी "दर्पणों की गली " की लेखन प्रक्रिया एवं रचना के अंतर्निहित सत्य को बड़े ही सारगर्भित शब्दों में उद्घाटित किया। इस अवसर पर कई संस्थाओं के अध्यक्ष शिव सागर उपाध्याय, शिक्षक पांचू गोपाल बनर्जी, संजय कुमार मिश्र, सी आर पी एफ हिन्दी विभाग के.मनोज कुमार, शिक्षिका बसुंधरा, शिक्षिका पुष्पा राम,.कवयित्री.वीणा क्षेत्री. सत्येंद्र तिवारी आदि के अलावा अनेक बुद्धिजीवी, पत्रकार साहित्यकार साहित्यानुरागी उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री शिव सागर उपाध्याय ने साहित्य संगीत कला मंच संस्था एवं इसके संयोजक व सचिव श्री रणजीत कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का अनूठा कार्यक्रम जिसमें लेखक स्वयं उपस्थित हो और उसके सामने उनकी रचना पर चर्चा की जा रही हो, दुर्गापुर में संभवत पहली बार आयोजित किया जा रहा है। रणजीत कुमार ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0