हरित संकल्प के साथ शुरू हुआ अरण्य सप्ताह पुलिस ने गुंजन पार्क में किया वृक्षारोपण


आसनसोल:
अरण्य सप्ताह की शुरुआत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक हरित संदेश के साथ की। मंगलवार को कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुंजन पार्क में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। यह खूबसूरत पार्क आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस द्वारा विकसित किया गया है और इसी के रखरखाव की जिम्मेदारी भी पुलिस ही निभा रही है।वृक्षारोपण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पेड़ प्रकृति के सबसे बड़े रक्षक हैं। ये न केवल वायु को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।अरण्य सप्ताह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक वादा है। आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें "एक पेड़ लगाएं, एक पेड़ बचाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को मिले एक हरा-भरा और सुरक्षित कल".
Click Here to Visit
What's Your Reaction?