दुर्गापुर के मेनगेट चंडी स्थान में गूंजेगी राधे-कृष्ण की महिमा छह दिवसीय दिव्य कथा का शुभारंभ कल से

दुर्गापुर के मेनगेट चंडी स्थान में गूंजेगी राधे-कृष्ण की महिमा छह दिवसीय दिव्य कथा का शुभारंभ कल से

दुर्गापुर (तारकेश्वर राय ):औद्योगिक नगरी दुर्गापुर इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरी तरह कृष्णमय होने जा रही है। मेनगेट स्थित प्राचीन माँ चंडी मंदिर, रामकृष्ण पल्ली में माँ चंडी सेवा समिति के तत्वावधान में छह दिवसीय भव्य दिव्य कथा एवं सरस भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस भक्ति महोत्सव का शुभारंभ 04 सितंबर, शुक्रवार को शाम 07:00 बजे से होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी जी अपने ओजस्वी और मधुर मुखारविंद से संगीतमय कथा का रसपान कराएंगी।प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से विशेष पूजा एवं संध्या 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दिव्य कथा एवं भजन संध्या।09 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विशेष 'छठियारी महोत्सव' के साथ कार्यक्रम का समापन।माँ चंडी सेवा समिति और समस्त दुर्गापुर नगर वासियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने की सादर अपील की है। इस धार्मिक अनुष्ठान में औद्योगिक नगरी के हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।यह छह दिवसीय आयोजन न केवल दुर्गापुर के आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करेगा, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भक्ति की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0