दुर्गापुर डीएसएमएस द्वारा सफल मैराथन आयोजित

दुर्गापुर (अमन राय ):पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छता के प्रति संकल्पित भावना के साथ दुर्गापुर डी एस एम एस(D.S.M.S) इंस्टीट्यूट द्वारा 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था. दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. दौड़ की शुरुआत एसडीएम डॉ सौरभ चटर्जी ने हरी झंडी दिखाकर की. इस मैराथन दौड़ में विजेता धावकों को नगद राशि प्रदान की गई. इस अवसर पर डॉ सौरव चटर्जी ने कहा दुर्गापुर के लोग काफी जागरूक है. मैराथन के आयोजन करता एवं मैराथन हिस्सा लेने वाले सभी धावकों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं.वही डी एस एम एस इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिउली मुखर्जी ने हमें बताया 5 एवं 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था जहां लगभग 300 धावको ने हिस्सा लिया.यह मैराथन हम लोग द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष है. हम लोगों का प्रयास रहेगा हर वर्ष इसे और बेहतर तरीके से करेंगे.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?